सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children enjoy train ride at Shaheed Udyan

Shahjahanpur News: बच्चों ने शहीद उद्यान में ट्रेन की सवारी का आनंद लिया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Children enjoy train ride at Shaheed Udyan
एक्सपोजर विजिट पर जाते कंपोजिट स्कूल के बच्चे। स्रोत: स्कूल - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक ट्यूनिंग एवं एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत बुधवार को शैक्षिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं को बस से रायन इंटरनेशनल स्कूल लाया गया। यहां विज्ञान की आधुनिक प्रयोशालाओं में विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन देखकर बच्चे खुश हो उठे। विशेषज्ञ शिक्षकों ने बच्चों को प्रयोगों के माध्यम से विषयों की विस्तृत एवं रोचक जानकारी दी। इसके बाद शहीद संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। जहां बच्चे भारतीय इतिहास से रुबरू हुए। उसके बाद टाउन हॉल स्थित शहीद पार्क में बच्चों ने झूलों व ट्रेन का आनंद लिया। प्रधानाध्यापक देवेश वाजपेयी, सल्तनत नावेद , देशराज, सचिन तिवारी, रुबी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed