सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police have made a special plan to prevent chaos in laat sahab juloos in Shahjahanpur

Shahjahanpur: होली पर भैंसागाड़ी पर निकलेंगे 'लाट साहब', जुलूस में हुड़दंग रोकने को पुलिस ने बनाया खास प्लान

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में होली पर कड़ी सुरक्षा के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने इस बार खास प्लान बनाया है। संवेदनशील स्थानों व चौराहों पर जुलूस निकलवाने के लिए प्रभावशाली लोग सहयोग करेंगे। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए भी टीम तैयार की गई है। 

police have made a special plan to prevent chaos in laat sahab juloos in Shahjahanpur
लाट साहब का जुलूस (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस के दौरान रंग में भंग पड़ने से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरा होमवर्क कर रहा है। दूसरी ओर आयोजकों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। संवेदनशील स्थानों व चौराहों से जुलूस को सकुशल निकलवाने के लिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क साधकर सहयोग मांगा है। दूसरी ओर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए कमेटी टीम तैयार कर रही है।

Trending Videos


चार मार्च को चौकसी से बड़े लाट साहब का जुलूस प्रारंभ होगा। जुलूस चौक कोतवाली व सदर क्षेत्र के करीब सात किलोमीटर के रास्ते को तय करता है। जुलूस को देखते हुए रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया है। कई जगहों पर बैरीकेडिंग भी कराई गई। गैरजनपद से पुलिस और आरएएफ के जवान भी मांगे गए हैं। जुलूस को लेकर एडीजी, आईजी तक गणमान्य लोगों से संवाद कायम कर चुके हैं। जुलूस में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए आयोजकों ने खाका खींचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: तीन बार थाने आया था डिलीवरी बॉय, बाइक नहीं मिली तो खुद को लगाई आग; दरोगा निलंबित

आयोजकों ने जुलूस रूट के प्रमुख स्थानों पर गणमान्य लोगों से संपर्क साधा है। उनसे घर के अंदर रहने के बजाये बाहर आकर जुलूस निकलवाने का अनुरोध किया है। आयोजक संजय वर्मा के अनुसार, संवेदनशील व तिराहों-चौराहों पर गणमान्य लोग रहेंगे तो हुड़दंगी लाट साहब की भैंसागाड़ी निरंतर चलती रहेगी और जुलूस संकुशल संपन्न हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार कमेटी की ओर से टीम तैयार की जा रही है, जो धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। किसी के अराजकता करने पर वह उन्हें जुलूस के साथ आगे की ओर रवाना करेंगे।

रामपुर से आएंगे लाट साहब, एक रिजर्व में रखा
बड़े लाट साहब की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। भैंसागाड़ी भी तय कर ली गई है। लाट साहब भी संपर्क में आ गए हैं। पिछली बार रामपुर का युवक लाट साहब बना था। इस बार भी आयोजन कमेटी पुराने वाले लाट साहब को ही तरजीह दे रही है, जबकि एक व्यक्ति को रिजर्व में रखा गया है। होली के नजदीक आते ही लाट साहब की खातिरदारी शुरू कर दी जाएगी।

चौक से एक ही निकलेगा जुलूस
आयोजक संजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि चौक से बड़े लाट साहब का एक ही जुलूस निकाला जाएगा। बताया कि किसी ने दो जुलूस निकालने की अफवाह उड़ा दी है, जो कि पूरी तरह से भ्रामक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed