सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Visit to Medical College and Sugarcane Research Institute

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज और गन्ना शोध संस्थान का किया भ्रमण

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Visit to Medical College and Sugarcane Research Institute
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भ्रमण के दौरान जानकारी प्राप्त करते बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
जलालाबाद। राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत ब्लाॅक क्षेत्र के बेसिक विद्यालयों से चयनित सौ छात्र-छात्राओं को बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज और गन्ना शोध संस्थान में शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
Trending Videos

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भ्रमण के दौरान बच्चों को मानव शरीर की संरचना और उसके अंगों से परिचित कराया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बच्चों को हृदय, मस्तिष्क, फेफड़े, यकृत सहित अन्य अंगों की बनावट, कार्यप्रणाली और उनके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस कर रहे विद्यार्थियों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में कॅरिअर के अवसरों की जानकारी दी। गन्ना शोध संस्थान में भ्रमण के दौरान बच्चों ने वहां की प्रयोगशाला और कृषि फार्म देखा। कृषि वैज्ञानिकों ने उन्हें गन्ने की उन्नत किस्मों, अनुसंधान प्रक्रिया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी।
बीईओ शाहीन अंसारी ने बताया कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारण की भावना विकसित करने के लिए उन्हें शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विश्वनाथ प्रताप सिंह, नरेंद्र कुशवाहा ,अरविंद कुमार, राहुल चौहान, अरुण अग्निहोत्री, रेनू पाठक आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed