{"_id":"699f3c099af8ef8e80014b90","slug":"satyagraha-against-the-arrest-of-the-national-president-of-youth-congress-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-166556-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में सत्याग्रह
विज्ञापन
शहीद उद्यान में काकोरी केस के अमर नायक की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह करते कांग्रेस के पदाधिकार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में काली पट्टी बांधकर काकोरी केस के अमर नायक की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया। इस दौरान बापू का प्रिय गीत भी गुनगुनाया गया।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि एक ओर असम की घटना पर आंखें मूंद लीं गईं। वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। यह दोहरा मापदंड है। शंकराचार्य पर फर्जी मुकदमे थोपे जा रहे हैं, जो सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश है।
युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि मोदी सरकार अब लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला कर रही है। कार्यक्रम में पवन सिंह, अरुणोद मिश्रा, पूनम पांडेय, दिनेश कुमार, संजय सक्सेना, रफी उल हसन, शोभित मिश्रा, इरफान हसन, प्रत्युष मिश्रा, इरशाद खान आदि शामिल रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग
शाहजहांपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शंकराचार्य मामले में कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया गया। जिसमें एफआईआर वापस लिए जाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि शंकराचार्य से उनकी उपाधि और हिंदू होने का प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। यह प्रमाणपत्र कौन सा अधिकारी जारी करेगा। इससे पहले टाउनहॉल स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती। सरकार की हठधर्मिता के चलते उसके विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्यों को परेशान किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, अनस इकबाल, पार्षद अब्दुल सत्तार लाले, फुरकान अहमद कुरैशी, बीएन सिंह यादव, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos