{"_id":"699f485b14f6f63eff02b26a","slug":"only-30-percent-of-the-ponds-could-be-beautified-in-two-years-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-166571-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो वर्ष में सिर्फ 30 प्रतिशत हो सका तालाबों का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो वर्ष में सिर्फ 30 प्रतिशत हो सका तालाबों का सुंदरीकरण
विज्ञापन
मनीष गुप्ता, पार्षद अजीजगंज।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत योजना 0.2 के तहत नगर निगम क्षेत्र में चार तालाबों को सुंदरीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। सितंबर 2023 में इनके सुंदरीकरण की स्वीकृति मिली। शासन से पहली किस्त सुंदरीकरण के लिए जारी हो गई लेकिन आठ माह से बजट नहीं मिलने से तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य ठप है। बजट मिलने पर तालाबों के निर्माण का कार्य शुरू हो पाएगा।
अमृत योजना 2.0 के तहत नगर निगम क्षेत्र में पक्का तालाब को सुंदरीकरण के लिए चयनित किया गया था। पक्का तालाब लिए दो करोड़ 16 लाख 69 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। 15 मार्च 2024 को कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। पहली किस्त के रूप में 32.93 लाख रुपये जारी किए गए।
12 माह में निर्माण कार्य पूरा करना था। अब तक 30 प्रतिशत कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बजट नहीं मिलने की वजह से संबंधित निर्माण एजेंसी ने आठ माह पहले काम बंद कर दिया है। तालाब की साफ-सफाई में काफी पैसा खर्च किया गया, लोगों ने फिर से कूड़ा डालकर तालाब को पाटना शुरू कर दिया है। बजट के अभाव में निर्माण कार्य रुका हुआ है। जबकि एक वर्ष में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य था।
--
तालाब से नहीं हट पाया अवैध अतिक्रमण
अजीजगंज तालाब के सुंदरीकरण के लिए अमृत योजना 2.0 के तहत चयनित किया गया था। तालाब की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। तालाब के निर्माण के लिए 73.61 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति मिली थी। इसमें पहली किस्त के रूप में 10.92 लाख रुपये जारी किए गए। संबंधित निर्माण एजेंसी ने तालाब में बजट खर्च होने के बाद आठ माह पहले काम बंद कर दिया। तालाब की जमीन से अभी अवैध कब्जा नहीं हट पाया है। निर्माण कार्य अटका हुआ है। तालाब में नाले-नालियों का गंदा पानी आता है। इसकी वजह से मच्छर के साथ संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
--
राशि जारी होने के बाद भी काम में देरी
नगर निगम की ओर से चिनौर में एक तालाब के सुंदरीकरण के लिए 94 लाख 58 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 92 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की गई थी। 16 मार्च को कार्य का आदेश जारी हुआ। 10 माह में निर्माण कार्य पूरा करना है। अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। चिनौर क्षेत्र में दूसरे तालाब के लिए एक करोड़ 14 लाख 14 हजार रुपये की स्वीकृति हुई है। इसमें 16 लाख 88 हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई थी। 15 मार्च 2024 को कार्य करने का निर्देश जारी हुआ था। बजट के अभाव में अब तक तालाबों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। निर्धारित 10 माह में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
--
तालाब निर्माण के साथ होना है सुंदरीकरण
नगर निगम की ओर से चिह्नित चार तालाबों के चारों तरफ पौधरोपण होना है। टहलने के लिए पाथ-वे, लोगों के बैठने के लिए सीट आदि का निर्माण कराया जाना है। यहां लोग सुबह-शाम टहल सकेंगे। अब तक तालाबों की खोदाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। बजट मिलने के बाद ही तालाबों का निर्माण शुरू हो पाएगा। जब इनके निर्माण में अतिरिक्त समय लग जाएगा।
--
लोगों की बात
वित्तमंत्री से मिलकर पक्का तालाब के सुंदरीकरण की स्वीकृति कराई थी। सुंदरीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद सिर्फ निर्माण कार्य के लिए एक किस्त मिली। इसके बाद संबंधित फर्म ने निर्माण कार्य रोक दिया।
- जगदीश कुशवाहा, पार्षद बाडूजई प्रथम
--
तालाब पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। यहां पर काफी गंदगी रहती है। अमृत योजना में स्वीकृति मिलने के बाद बजट के अभाव में तालाब का निर्माण पिछले आठ माह से रुका हुआ है।
- मनीष गुप्ता, पार्षद अजीजगंज
--
अजीजगंज में तालाब की वजह से काफी गंदगी रहती है। मच्छरों और संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। बीच में काम रुकने से सड़क पर पानी भर जाता है।
- कमल गुप्ता, अध्यक्ष, अजीजगंज रामलीला कमेटी
--
पक्का तालाब की खोदाई करके गहरा गड्ढा कर दिया गया है। आसपास बच्चे खेलते हैं। उनके गिरने का खतरा रहता है। नगर निगम को जल्द बजट जारी करके इसका निर्माण पूरा करना चाहिए।
- महेंद्रपाल सक्सेना, निवासी पक्का तालाब
-- -- --
शासन की ओर से पोर्टल बदले जाने की वजह से पूरे प्रदेश में बजट की दिक्कत चल रही थी। अब बजट जारी होने लगा है। जल्द ही दूसरी किस्त जारी की जाएगी। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
- आशीष त्रिवेदी, चीफ इंजीनियर निर्माण विभाग, नगर निगम
Trending Videos