सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chairman's Son Accused of Issuing Death Threats

Shahjahanpur News: चेयरमैन के पुत्र पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chairman's Son Accused of Issuing Death Threats
विज्ञापन
कांट। सर्व समाज हिताय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर नगर पंचायत चेयरमैन मुनारा बेगम के बेटे शहजाद खां पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
Trending Videos

गुलाम नबी का आरोप है कि शहजाद खां ने अपने परिचित के फोन से अभद्रता की है। 28 अप्रैल को बिजली निगम को ज्ञापन दिए जाने को लेकर शहजाद नाराज है। दूसरी ओर शहजाद खां ने भी तहरीर दी। इसमें बताया कि मोहम्मद नबी आजाद व गुलाम गौस खां ने ज्ञापन दिया था। शहजाद ने बताया कि झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed