{"_id":"699ca573caafa6e82c0bde45","slug":"development-authority-to-build-residential-colonies-looking-for-land-in-many-places-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-166383-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आवासीय कॉलोनियां बनवाएगा विकास प्राधिकरण, कई जगह तलाश रहा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आवासीय कॉलोनियां बनवाएगा विकास प्राधिकरण, कई जगह तलाश रहा जमीन
विज्ञापन
शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) आवासीय भवन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए चार-पांच स्थानों पर जमीन चिह्नित की गई है। इसके साथ ही प्राधिकरण के कार्यालय के लिए भी जमीन की तलाश की जा रही है। होली के बाद एसडीए की बोर्ड बैठक होने की संभावना है। इसमें टाॅउन प्लानर की तैनाती के साथ कई विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनवरी 2025 में अपने गृह जिले को विकास प्राधिकरण बनाने का एलान किया था। छह फरवरी को शाहजहांपुर को प्रदेश का 29वां विकास प्राधिकरण बनाने के लिए आवास विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। एसडीए के गठन के बाद शहर के सुनियोजित विकास की उम्मीद है।
एसडीए का कार्यालय वर्तमान में नगर निगम गेस्ट हाउस में अस्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है। एसडीए के अधिकारी स्थायी कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित कर रहे हैं। इसी क्रम में अब एसडीए की ओर से आवासीय कॉलोनियों को विकसित किया जाएगा। ये कॉलोनियां विकास प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित की जाएंगी।
इसके लिए चार-पांच स्थानों पर जमीन को देखा गया है, लेकिन अब तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। एसडीए कॉलोनी विकसित करके लॉटरी सिस्टम के माध्यम से आवासों का आवंटन करेगा। इन कॉलोनियों में मानक के अनुसार सभी सुविधाएं होंगी। स्वच्छ जल, पानी की निकासी, पार्क आदि की व्यवस्था की जाएगी।
शहर में स्थान का अभाव होने के कारण कांट रोड, मोहम्मदी मार्ग, पुवायां मार्ग, तिलहर मार्ग आदि स्थानों पर बड़ी कॉलोनी विकसित करने के लिए जमीन देखी गई है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय होना शेष है।
--
आवासीय भवनों के नक्शे हो रहे पास, व्यावसायिक में आ रही दिक्कत
एसडीए में आवासीय भवनों के करीब 100 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 65 के नक्शा पास हो गए हैं। आवेदनकर्ता आर्किटेक्ट और इंजीनियर के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं। इनका डाटा एसडीए के पोर्टल पर लोड किया जा रहा है। संबंधित जेई तीन दिन में जांच रिपोर्ट लगाकर आवेदन कार्यालय में जमा कर रहे हैं। अगर पीडब्ल्यूडी या अन्य विभाग की सड़क के आसपास की जमीन है तो इसमें संबंधित विभाग की एनओसी लेनी पड़ रही है। आमतौर पर 15 दिनों में नक्शा पास हो रहा है। व्यावसायिक नक्शों के पास होने में दिक्कत हो रही है। टाउन प्लानर की तैनाती नहीं होने से 20 से 25 नक्शे लंबित हैं। इसमें निजी अस्पताल, शॉपिंग कांप्लेक्स जैसे बड़े भवन शामिल हैं। टाउन प्लानर की तैनाती होने के बाद ही इनके आवेदन स्वीकृत हो पाएंगे। टाॅउन प्लानर की नियुक्ति कब तक होगी, इस पर अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
--
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
नए प्राधिकरण क्षेत्र में शहर के अलावा 49 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। मंडलायुक्त बरेली को प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी डीएम धर्मेंद्र प्रताप को सौंपी गई है। अजय त्रिपाठी की सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। अवैध कॉलोनियों पर एसडीए ने नकेल कसना शुरू कर दी है। अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
-- -- --
एसडीए के कार्यालय और आवासीय कॉलोनियों के लिए जगह की तलाश की जा रही है। मानक के अनुसार स्वीकृति दी जाएगी। जल्द ही बोर्ड मीटिंग की जाएगी। इसमें टाउन प्लानर का मुद्दा उठाया जाएगा।
- अजय त्रिपाठी, सचिव, शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण
Trending Videos