सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees have started flocking to the ancient Goddess temple in Kurriyakalan.

Shahjahanpur News: कुर्रियाकलां के प्राचीन देवी मंदिर में उमड़ने लगे श्रद्धालु

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees have started flocking to the ancient Goddess temple in Kurriyakalan.
कुर्रिया कलां ​स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव के ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट खुलने के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी दर्शन-पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। कई श्रद्धालुओं ने मनौतियां पूरी होने पर कच्चा गोला और बूरा चीनी का प्रसाद अर्पित किया।
Trending Videos

महिलाओं ने मातारानी को शृंगार सामग्री और चुनरी भी चढ़ाई। मेले में सजी दुकानों पर महिलाओं ने घरेलू जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी की। इस बीच, मंदिर परिसर में कमल तिवारी ने भंंडारा आयोजित किया। भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने पूरी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को मंदिर पहुुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला आदि ने माता के दर्शन कर उनसे सर्वकामना सिद्धि का आशीर्वाद मांगा। व्यवस्था में अनुज दीक्षित, अरविंद दीक्षित, प्रांजल, सनय, सिद्धार्थ आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
मधुबन कॉलोनी में मातारानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
तिलहर। मधुबन कॉलोनी में माता रानी का जागरण धूमधाम से आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार की रात देर शुरू हुए जागरण में देवी गीतों और भजनों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे।
कॉलोनी के विकास सक्सेना, धर्मवीर, प्रदीप सक्सेना आदि के सहयोग से जागरण के लिए माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जागरण में बरेली से आए बाबा म्यूजिकल ग्रुप और मां आनंदी जागरण पार्टी के भजन गायक दिलीप परदेसी, सनी शर्मा, भावना और नैना शर्मा ने अपनी भेंटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पिंकू सक्सेना के संचालन में पूरी रात चले जागरण का समापन शुक्रवार को सुबह तारारानी की परंपरागत कथा के बाद हलवा-चना के प्रसाद वितरण से हुआ। इस दौरान सर्वेश कुमार, विनोद कुमार, राकेश सिंह, सुरेंद्र यादव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
----------------------------
वेदी पूजन के बाद लोगों ने यज्ञ में डालीं आहुतियां



पुवायां। गांव बिलसड़ी खुर्द में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ में शनिवार को वेदी रचना और पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालीं।



शनिवार सुबह से यज्ञाचार्यों ने वेदी पूजन कराया। इसके बाद आयोजित यज्ञ में देश और समाज में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियां डाली गईं। गांव के तमाम लोगों ने यज्ञस्थल पर पहुंचकर यज्ञ की परिक्रमा की और प्रसाद चढ़ाया।



आयोजक संजय त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, रामलखन, विवेक, ओमप्रकाश तिवारी, गुड्डू मिश्रा, योगेश, सतीश पांडे, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी आदि ने प्रसाद वितरित किया। आयाेजकों ने श्रद्धालुओं से यज्ञ में भाग लेने की अपील की है। रविवार से रामकथा भी सुनाई जाएगी। संवाद
-------------------------
श्रीकृष्ण की लीला और कंस वध का किया वर्णन
खुटार। देवस्थान मंदिर परिसर में संत योगेश्वर महाराज के निर्देशन में चल रही श्री रामकथा में कथा व्यास अश्विनी त्रिपाठी ने भगवान कृष्ण की लीलाओं और कंस वध का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने सुनाया कि कि कंस के भय से वसुदेव ने अपने आठवें पुत्र श्रीकृष्ण को गोकुल गांव में अपने मित्र नंद बाबा और यशोदाजी के पास पहुंचा दिया। मां यशोदा से कन्या रूप में योगमाया ने जन्म लिया, वसुदेव कन्या को लेकर रात में गोकुल से मथुरा आ गए। उधर कंस को पता चला कि देवकी ने आठवीं संतान के रूप में कन्या को जन्म दिया है तो कंस ने कन्या को मारने का प्रयास किया। कन्या कंस के हाथ से छूटकर आकाश में विलीन हो गई और आकाशवाणी हुई कि कंस को मारने वाले का जन्म हो चुका है। बाद में श्रीकृष्ण ने तमाम राक्षसों सहित कंस का वध किया। प्रसंग सुनते ही नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की के जयघोष से पंडाल गूंज उठा। संवाद

कुर्रिया कलां स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

कुर्रिया कलां स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

कुर्रिया कलां स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

कुर्रिया कलां स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed