सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Executive Officer Confiscates Mobile Phones of Employees Watching Reels

Shahjahanpur News: रील देख रहे कर्मचारियों के मोबाइल अधिशासी अधिकारी ने किए जब्त

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Executive Officer Confiscates Mobile Phones of Employees Watching Reels
विज्ञापन
कांट। नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने कई कर्मचारियों को अपने पटल के काम करने के बजाय मोबाइल पर रील देखते पकड़ लिया। उन्होंने उनके मोबाइल फोन जब्त कर रील देखते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
Trending Videos

बुधवार को ईओ अपने कार्यालय में आवश्यक कार्य निस्तारित कर रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर कार्यालय में लगे सीसी कैमरों से जुड़े लैपटॉप पर गई। सीसी कैमरे की फुटेज में उन्हें कई कर्मचारी काम करने के बजाय मोबाइल पर नजरें जमाए दिखाई दिए। यह देखते ही वह तुरंत हाॅल में पहुंचीं और मोबाइल चला रहे कर्मचारियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से जब्त किए गए मोबाइल कंप्यूटर ऑपरेटर को सुपुर्द कर निर्देश दिए। कहा-शाम पांच बजे से पहले किसी कर्मचारी को मोबाइल नहीं दें। उन्होंने कहा कि कार्यालय समय में मोबाइल पर रील देखने के बजाय कर्मचारी कार्यालय से छुट्टी लेकर घर पर देखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed