सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fluctuations in temperature are impacting people's health.

Shahjahanpur News: तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों की सेहत पर पड़ रहा है असर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fluctuations in temperature are impacting people's health.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में बादल छाए रहे और मामूली बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। वायुदाब गिरा हुआ है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Trending Videos

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उत्तरी हवा चल रही है। वायुदाब एक मिलीबार गिरा हुआ है। इससे मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
-------
खानपान में बदलाव की सलाह
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को खानपान में ध्यान रखने की जरूरत है। नींबू पानी, नारियल पानी, दही व छाछ, खीरा के साथ खरबूजा, संतरा और लीची का सेवन करें। बासी खाने से परहेज करें। चिकनाई युक्त चीजों का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed