सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government Medical College gets recognition from Management Center

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिली मैनेजमेंट सेंटर से मान्यता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Government Medical College gets recognition from Management Center
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत इंडिया फार्मा कोपिया आयोग ने मटेरियो विजिलेंस कार्यक्रम ऑफ इंडिया के तहत मेडिकल डिवाइस एडवर्स इंवेट मैनेजमेंट सेंटर के रूप में राजकीय मेडिकल कॉलेज को मान्यता प्रदान की है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवता व मरीजों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Trending Videos

प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने उपलब्धि पर फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो.विशाल प्रकाश गिरि को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित मान्यता 22 अप्रैल से प्रभावी है। यह संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय एवं आम जनमानस के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के माध्यम से चिकित्सा उपकरणों से संबंधित किसी भी प्रतिकूल घटना की पहचान, निगरानी, संग्रहण एवं रिपोर्टिंग व्यवस्थित रूप से की जाएगी। इन घटनाओं का कारण विश्लेषण कर भविष्य में होने वाली संभावित हानियों की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
बताया कि चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व संबंधित पेशेवरों के लिए नियमित प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम व चिकित्सा शिक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज है, जिसे एएमसी व एमडीएमसी दोनों के रूप से नामित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed