सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gulal will come out from the cylinder...electronic gun will also douse

Shahjahanpur News: सिलिंडर से निकलेगा गुलाल...इलेक्ट्राॅनिक गन भी करेगी सराबोर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gulal will come out from the cylinder...electronic gun will also douse
​शिवम गुप्ता, व्यापारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ रोजा। होली के नजदीक आते के साथ ही रंग-बिरंगी पिचकारियों की दुकानें सजने लगीं हैं। व्यापारियों ने बड़ों के लिए गुलाल सिलिंडर और इलेक्ट्राॅनिक गन मंगाई है तो बच्चों को कार्टून पिचकारी के साथ ही गदा, हथौड़ा वाली पिचकारी आकर्षित कर रही हैं। पिचकारी की खरीदारी भी शुरू हो गई है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार शहर से थोक में पिचकारियां लेने आ रहे हैं।
Trending Videos

त्योहार पर कई तरह की पिचकारियों ने बाजार में दस्तक दी है। लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित गुलाल सिलिंडर कर रहा है। इसे एक बार नॉक करने के बाद रंग-बिरंगा गुलाल सभी को सराबोर कर देगा। इसमें दो से लेकर पांच किलो गुलाल तक भरा जा सकता है। साथ ही कंपनी से दोबारा रिफिल भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, साढ़े सात सौ रुपये के सिलिंडर में दो किलो व दो हजार वाले सिलिंडर में पांच किलो गुलाल आ सकता है। इसी तरह इलेक्ट्रानिक गन का भी काफी क्रेज है। इसकी कीमत 250 से 1500 सौ रुपये तक है। इसका बटन दबाने के साथ ही रंग निकलेगा। यह भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
इसी तरह त्रिशूल, गदा, हथौड़ा, तलवार और डमरू पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। ये सौ से लेकर दो सौ रुपये तक उपलब्ध है। इसी तरह खिलौनों वाली पिचकारी भी बिक रही है। टू-इन-वन कलर, रंगीन गिलास और विभिन्न प्रकार के मास्क की बिक्री भी शुरू हो गई है।
-----
स्वदेशी से रंगीन होगा पर्व
इस बार स्वदेशी पिचकारी ही बाजार में छाई हुई है। चीनी उत्पाद नजर नहीं आ रहे हैं। होली पर अभी कुछ दुकानें ही बाजार में लगी हैं। जल्द ही सदर बाजार, बहादुरगंज, जलालगर बजरिया, स्टेशन रोड, चौक आदि में दुकानों की भरमार होगी।
-----------
गुलाल सिलिंडर और इलेक्ट्रानिक गन की सबसे ज्यादा मांग है। बच्चों के लिए विभिन्न तरह की पिचकारी बाजार में आई हैं। कम से लेकर ज्यादा कीमत तक की पिचकारी उपलब्ध हैं।
- अमन गुप्ता, व्यापारी
---
होली के लिए कई तरह की पिचकारी आई हैं। बच्चे कार्टून, गदा और त्रिशूल वाली पिचकारी को पसंद कर रहे हैं। बड़ों के लिए टैंक आए हैं। खरीदारी का दौर शुरू हो गया है।
- शिवम गुप्ता, व्यापारी

शिवम गुप्ता, व्यापारी

शिवम गुप्ता, व्यापारी

शिवम गुप्ता, व्यापारी

शिवम गुप्ता, व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed