सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Law Student and Friend Beaten; Accused of Blackmail

Shahjahanpur News: विधि छात्रा व उसके दोस्त को पीटा, ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Law Student and Friend Beaten; Accused of Blackmail
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने सत्यम मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसने आरोपी पर मारपीट और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

युवती ने बताया कि 22 अप्रैल की दोपहर 2:35 बजे कॉलेज से लौट रही थी। इस बीच दोस्त के साथ ठेले पर गन्ने का जूस पीने लगी। तभी अचानक कार से सत्यम मिश्रा व उनके दो साथी आए और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। हाथ पकड़ कर खींचने लगे। दोस्त ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-तैसे जान बचाकर दोस्त के साथ वहां से गए। आरोप है कि युवक उसे कुछ साल पहले से ब्लैकमेल कर रहा है। अलग-अलग नंबरों से आए दिन काॅल कर परेशान करता रहता है। मानसिक रूप से दबाव बनाता है। इसके चलते आत्महत्या करने का प्रयास कर चुके हैं। वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसकी कार पर कोई नंबर नहीं था। वह उसे मारने आया था। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी।



-------------

युवती को काॅल व मेसेज कर बदनाम करने की दी धमकी



थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक कॉलोनी की युवती ने खिरनीबाग निवासी मयंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि युवक उसके व परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए जबरदस्ती घर में घुसने का प्रयास करता है। सभी के साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए कभी 16000 रुपये व कभी 26000 रुपये की मांग करता है। धमकी देता है कि रुपया नहीं दिया तो पोस्ट डालकर उसे व उसके परिवार को बदनाम कर देंगे। ऐसा कहने पर उसे ब्लाॅक कर दिया। तब भी अलग नंबरों से रात में काॅल व मैसेज कर बदनाम करने की धमकी देता रहता है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed