{"_id":"69f3b44e2629f456090ca2e9","slug":"mahatma-ramchandras-birth-anniversary-celebrated-with-spiritual-fervor-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-172017-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई महात्मा रामचंद्र की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई महात्मा रामचंद्र की जयंती
विज्ञापन
अजीजगंज स्थित सहज मार्ग जंक्शन पर महात्मा रामचंद्र की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते अभ्या
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के मार्गदर्शक गुरुदेव कमलेश डी. पटेल दाजी के मार्गदर्शन में रामचंद्र मिशन आश्रम में बृहस्पतिवार को महात्मा रामचंद्र का जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान हर तरफ आध्यात्मिक उल्लास नजर आया।
प्रातः कालीन साधना से प्रारंभ हुए समारोह में देश के विभिन्न स्थानों से आए हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से सामूहिक ध्यान-साधना कर मानव कल्याण और विश्व शांति के लिए मंगल कामना की।
शहर के अजीजगंज स्थित सहज मार्ग जंक्शन में बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, माधो गोपाल अग्रवाल, विजय कुमार आदि शामिल रहे।
वर्चुअल संदेश में कमलेश डी. पटेल दाजी ने अपने संदेश में कहा कि सहज मार्ग के साधकों के लिए महात्मा रामचंद्र का जन्मोत्सव केवल उल्लास का पर्व नहीं, बल्कि एक दिव्य स्मृति और चेतना का उत्सव है। वर्ष 1899 में शाहजहांपुर में एक ऐसी महान आत्मा का अवतरण हुआ, जिसने मानवता की आध्यात्मिक यात्रा को नवीन दिशा प्रदान की।
सायंकाल में भी ध्यान सत्र का आयोजन किया गया और महात्मा रामचंद्र की जीवन यात्रा पर एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। आयोजन में राजगोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, ममता सिंह, हर्षवर्धन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
Trending Videos