सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Matter regarding the encounter and the police lathi-charge raised before the Minister-in-charge.

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री के सामने रखा मुठभेड़ और पुलिस के लाठी फटकारने का मामला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Matter regarding the encounter and the police lathi-charge raised before the Minister-in-charge.
विज्ञापन
खुटार। प्रधान संगठन की ओर से रविवार को शाहजहांपुर में आयोजित प्रधान सम्मान समारोह में प्रधान संघ ने जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप के सामने मुठभेड़ और पुलिस के लाठी फटकारने का मामला उठाया।

पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी गुड्डू शर्मा पर नौ जून की दोपहर एक घर में घुसकर एक साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा था। गांव के लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया था। घटना की ही रात 11 बजे पुलिस ने खुटार-मैलानी मार्ग पर गांव प्रसादपुर मोड़ के पास मुठभेड़ में गुड्डू के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार करना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए 11 जून को प्रधान सहित 300 से अधिक लोगों ने चांदपुर पुलिस चौकी का घेराव किया। आरोप लगाया कि थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने पुलिस टीम के साथ लाठी फटकार कर लोगों को भगा दिया।
विज्ञापन

डंडे लगने से कई लोग घायल हो गए। बाद में थाना प्रभारी ने प्रधान सहित कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है और तीन लोगों को जेल भी भेजा है। गांव का मुखिया होने के कारण प्रधान गांव वालों के साथ थे। प्रधान को नामजद करना गलत है। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई कराई जाएगी।
---
नेताओं का गांव पहुंचना जारी
पुलिस के लाठी फटकारने की घटना के बाद से कई संगठनों के नेता गांव जाकर घटना की जानकारी ले चुके हैं। नेताओं का गांव पहुंचना जारी है। विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंचकर घायल लोगों से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि लेन-देन के विवाद में गुड्डू शर्मा को दुष्कर्म के आरोप में फंसाया गया है। प्रतिनिधि मंडल में नरेश पांचाल, रामनिवास, सर्वेश शर्मा, महेश शर्मा, शंकर लाल शर्मा आदि शामिल रहे।
बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। उनके साथ मनोज सिंह, विजय प्रताप सिंह कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेता उपेंद्र पाल भी गांव पहुंचे और घायलों के साथ ही आरोपी के परिजनों से मिलकर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed