फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nephew and uncle riding a bike killed after being hit by a car.

Shahjahanpur News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार भतीजे व ताऊ की मौत

Fri, 24 Jul 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Nephew and uncle riding a bike killed after being hit by a car.
बलराम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
रोजा/शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र में अटसलिया व सेटेलाइट ओवरब्रिज के बीच हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कार की टक्कर लगने से हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी बाइक सवार विष्णु (25) व उनके ताऊ बलराम (70) की मौत हो गई। कार में सवार महिला भी चोटिल हो गई।
विज्ञापन

विष्णु और उनके ताऊ बलराम रोजा मंडी में पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोनों लोग काम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सेटेलाइट ओवरब्रिज के अंडरपास के पास पहुंचे। तभी कार की टक्कर लगने से दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। विष्णु कार की विंडस्क्रीन से टकराकर और बलराम टक्कर ने नीचे गिरे और गंभीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन

दोनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। कार सवार महिला, पुरुष व बच्चा दूसरे वाहन से वहां से चले गए। महिला को गंभीर चोट आई है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बलराम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

बलराम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed