{"_id":"6a625a2fca9bd046330dcdc7","slug":"two-confidential-sp-surveys-have-set-aspirants-hearts-racing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179789-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सपा के दो गोपनीय सर्वे ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सपा के दो गोपनीय सर्वे ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले आवेदकों की दिल की धड़कन गोपनीय सर्वे ने बढ़ा दी है। प्रदेश कार्यालय से दो गोपनीय सर्वे पूरे हो चुके हैं, साथ ही रिपोर्ट भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पहुंच चुकी है।
प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर सपा का संगठन काफी संजीदा है। पीडीए के जरिये जमीनी स्तर को मजबूत करने के साथ ही प्रत्याशी चयन में काफी सतर्कता बरती जा रही है। चुनाव के लिए पार्टी ने जिला स्तर पर कोई आवेदन नहीं लिया है। उम्मीदवारों ने सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर इच्छा जताई है। ऐसे लोगों की जमीनी हकीकत की पड़ताल गोपनीय सर्वे के माध्यम से कराई गई है।
पार्टी के जिलास्तरीय नेता के अनुसार, जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर कई नेता अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। जलालाबाद सीट पर कई नाम चर्चा में हैं। तिलहर से पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा और एक मुस्लिम चेहरा सक्रिय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुवायां से तीन नाम सामने आए हैं। सदर सीट पर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद और जिलाध्यक्ष तनवीर खां, कटरा से राजेश यादव व ददरौल विधानसभा से लखन प्रताप सिंह, अवधेश वर्मा और अरविंद पाल जैसे नेताओं के नाम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
पार्टी ने उम्मीदवारी करने वाले नेताओं का सर्वे गोपनीय स्तर से कराया है। टीमों ने क्षेत्र में संगठन की सक्रियता, जनसंपर्क, जनाधार, स्थानीय छवि और जीत की संभावना जैसे बिंदुओं पर फीडबैक जुटाया है। दो गोपनीय सर्वे पूरे होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई है। जिसके आधार पर आगे की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के चयन पर मंथन होगा।
-- --
राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वालों का गोपनीय सर्वे कराया गया है। जमीनी स्तर पर जिनका काम बेहतर होगा, उसी को टिकट मिलेगा। जिसे भी टिकट मिलेगा, पूरा संगठन उसे पूरी तन्मयता से चुनाव लड़ाएगा।
-तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा