फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The issue of three incomplete railway overbridges was raised in Parliament.

Shahjahanpur News: तीन अधूरे रेलवे ओवरब्रिज का संसद में मुद्दा उठाया

Fri, 24 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The issue of three incomplete railway overbridges was raised in Parliament.
संसद में बोलते सांसद अरुण सागर। स्रोत : सांसद
शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर ने संसद में अपने संसदीय क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के अधूरे निर्माण का मुद्दा उठाया है। उन्होंने भारत सरकार से इन पुलों का शेष निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया है। इन अधूरे पुलों के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने डभौरा रेलवे क्रॉसिंग (टीएलएच 334बी), मीरानपुर कटरा रेलवे क्रॉसिंग (341सी) और कसरक रेलवे क्रॉसिंग (342 स्पेशल) पर आरओबी के निर्माण का जिक्र किया। ये तीनों स्थान महत्वपूर्ण हाईवे मार्गों पर स्थित हैं। इनसे प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी और किसान गुजरते हैं।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी आवागमन में परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आठ से दस किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सांसद ने बताया कि तीनों आरओबी का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले हिस्से में गर्डर आदि का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इसी कारण ये पुल लंबे समय से अधूरे पड़े हैं। आम जनता को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed