{"_id":"6a625aad60095e75ec09b1a9","slug":"three-couples-reunited-at-the-family-counseling-center-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-179770-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपती फिर हुए एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपती फिर हुए एक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पारिवारिक विवादों के निपटारे और टूटते हुए रिश्तों को जोड़ने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर बृहस्पतिवार को 15 मामलों की सुनवाई की गई। तीन दंपती के बीच की गलतफहमियों को दूर कर उनका सुलह-समझौता कराकर एक नई शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया गया। तीनों ही मामलों में शराब पीकर पति के मारपीट करने से शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई थी।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि चौक कोतवाली क्षेत्र के दंपती की शादी करीब करीब 14 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका का पति शराब पीकर गाली-गलौज और उसके साथ मारपीट करता था। उसे खर्चा नहीं देता था। दूसरी ओर गढि़या रंगीन क्षेत्र के दंपती की शादी करीब 10 साल पूर्व हुई थी।
आवेदिका ने बताया था कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। वह नौ साल से अपने मायके में रह रही है। पति उसे लेने नहीं आता है। तीसरा मामला पुवायां क्षेत्र का था। दंपती की शादी को दो साल हुए थे। आरोप है कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है। तीनों मामलों में दंपतियों में सुलह कराई गई। इस मौके पर मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, शीतल चौहान, निशा मिश्रा, रश्मि चौधरी, पिंकी आदि मौजूद रहीं। संवाद