फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When no one listened, they built the dilapidated road themselves.

Shahjahanpur News: किसी ने नहीं सुनी तो खुद बना डाली खस्ताहाल सड़क

Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
When no one listened, they built the dilapidated road themselves.
निगोही के गांव उदारा में सड़क बनाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
निगोही (शाहजहांपुर)। ब्लॉक निगोही के गांव उदारा के मजरा धरामा गोटिया के ग्रामीणों ने कहीं सुनवाई नहीं होने पर खराब सड़क को खुद ही चलने योग्य बना डाला। उन्होंने आपस में चंदा किया और बृहस्पतिवार को कारसेवा करते हुए मार्ग को चलने योग्य बनाया।
विज्ञापन

यह कच्चा मार्ग धरामा गोटिया और दुर्जनपुर गोटिया के बीच दो तालाबों से होकर गुजरता है। सड़क खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए करीब तीन किमी का अतिरिक्त फेर लगाना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने शिकायत की पर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। बाद में सड़क पर ही एक पशु के मर जाने से स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समस्या से परेशान होकर बृहस्पतिवार दोपहर स्वयं सड़क बनाने का निर्णय किया। शाम को काम शुरू कर तीन घंटे की मेहनत से सड़क को आवागमन लायक बना दिया। इस संबंध में बीडीओ पुनीत पाठक ने बताया कि उन्होंने सचिव को निर्देश दिए हैं। पहले मृत पशु को हटाया जाएगा और फिर मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

निगोही के गांव उदारा में सड़क बनाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण

निगोही के गांव उदारा में सड़क बनाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed