{"_id":"69b9446b7165814ffe04b8cd","slug":"players-from-the-district-won-11-medals-in-the-weightlifting-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168204-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 11 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 11 मेडल
विज्ञापन
बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: खेल विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत बरेली जोन स्तरीय खुली ग्रामीण खेल भारोत्तोलन प्रतियोगिता सोमवार को डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में हुई। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण व छह रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया।
जिले की भारोत्तोलन टीम ने दीपक वर्मा के नेतृत्व में प्रतिभाग कर दम दिखाया। इसमें 45 किलोग्राम भार वर्ग सब जूनियर में कौशल्या देवी द्वितीय, 49 किलोग्राम भार वर्ग सीनियर वर्ग में निकिता वर्मा प्रथम, 49 किलोग्राम भार वर्ग सब जूनियर में रोली वर्मा प्रथम, 55 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर में प्रियांशी देवी द्वितीय, 55 किलोग्राम भार वर्ग सीनियर में नेहा वर्मा प्रथम रहीं।
इसी तरह 59 किलोग्राम भार वर्ग सब जूनियर में उर्वशी प्रथम, 59 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर में जोहरा द्वितीय, 59 किलोग्राम भार वर्ग सीनियर में शैलवी मिश्रा प्रथम, 64 किलोग्राम भार वर्ग सीनियर में खुशबू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग सब जूनियर में यीशु सिंह कश्यप प्रथम, 55 किलोग्राम भार वर्ग सीनियर में जगदीप सिंह द्वितीय, 61 किलोग्राम सब जूनियर भार वर्ग में दिव्यांशु प्रथम, 61 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर में सुनील कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि स्वर्ण जीतने वाले सभी खिलाड़ी 25 से 27 मार्च तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रशिक्षक अजय पाल वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव नरेंद्र त्यागी, अशोक कुमार यादव, अनुराग, शुभम सिंह, सत्येंद्र सिंह, राहुल उपाध्याय आदि ने बधाई दी।
Trending Videos