सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Players who delivered outstanding performances in sports competitions were honored.

Shahjahanpur News: खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Players who delivered outstanding performances in sports competitions were honored.
जनपद का नाम रोशन करने वाली पुलिस की महिला टीम को सम्मानित करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: पुलि
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विभिन्न जनपदों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस टीम के खिलाड़ियों को एसपी राजेश द्विवेदी ने मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय है जिससे जनपद का गौरव बढ़ा है।
Trending Videos

25 से 28 फरवरी तक बिजनौर में बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। हैंडबॉल प्रतियोगिता में महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में उप-निरीक्षक असमा बेगम, मुख्य आरक्षी ऊषा, नूतन, प्रतिज्ञा, सुधा, सोनम, सरिता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में मुख्य आरक्षी कपिल चौहान, दिव्य प्रताप सिंह, लाखन सिंह, आरक्षी पीटीआई दिनेश कुमार रहे। बास्केटबॉल में टीम द्वितीय स्थान पर रही। दूसरी ओर 9 से 11 मार्च तक बदायूं में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बॉडीबिल्डिंग पुरुष टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टीम में आरक्षी भारत व अवनीश रहे। आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पाने वालों में आरक्षी सौरभ, अभिषेक, विशाल, अवनीश, निसार रहे। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी रिजवाना ने प्रथम, नूतन व सुमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता में सुधा ने प्रथम स्थान पाया। रिजवाना ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, संयुक्त प्रदर्शन कुश्ती व बॉक्सिंग में सुधा प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed