सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Recommendation for action against Village Development Officer and Pradhan for negligence

Shahjahanpur News: लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान पर कार्रवाई की संस्तुति

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for action against Village Development Officer and Pradhan for negligence
विज्ञापन
खुटार। गांवसभा कैमहरिया के मौजा मैदाखेड़ा की गोशाला के पास पशु कंकाल मिलने के मामले में बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान की लापरवाही मानी है। कार्रवाई के लिए डीडीओ से संस्तुति की है।
Trending Videos

गांव मैदाखेड़ा की गोशाला के पास झाड़ियाें में 16 फरवरी को दो पशुओं के शव और कई कंकाल पड़े मिले थे। हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच कर बताया था कि जिस जगह कंकाल मिले, वहां गांव के लोग पालतू पशुओं की मौत होने पर शव डाल जाते हैं। तब गोशाला के पशुओं की मौत से इन्कार किया गया था। अमर उजाला ने 17 फरवरी के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए डीडीओ ने बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ के अनुसार कंकाल और शव मिलने पर गांव के लोगों ने आरोप लगाए थे कि ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार की लापरवाही के कारण गोशाला के पशुओं की मौत हो रही है। सचिव गोशाला का नियमित निरीक्षण नहीं करते हैं और पर्याप्त भूसा और हरे चारे का इंतजाम भी नहीं है।
बीडीओ ने 16 फरवरी को जांच के लिए ग्राम विकास अधिकारी को बुलाया तो वह दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। रिकाॅर्ड देखने पर पता चला कि सचिव ने 11 अगस्त, 13 अगस्त, तीन सितंबर, 18 सितंबर, 18 दिसंबर, पांच जनवरी, 21 जनवरी और सात फरवरी को गोशाला का निरीक्षण किया है। इससे साफ है कि सचिव नियमित गोशाला नहीं आते हैं।
गोशाला में पर्याप्त भूसा नहीं मिला और हरा चारा नहीं पाया गया। हरे चारे के स्थान पर साइलेज खरीदकर खिलाया जाना था, लेकिन खरीद नहीं की गई। कई बार कहने के बाद भी गोशाला में सुधार नहीं किया गया। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट में ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है।
--
मैदाखेड़ा प्रकरण की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही सामने आई है। कार्रवाई के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
-आशीष सिंह, खंड विकास अधिकारी, खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed