शाहजहांपुर। रमजान-उल-मुबारक के मुकद्दस महीने में तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू होने लगा है। मंगलवार को मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित दूल्हा शाह वाली मस्जिद में कुरान मुकम्मल होने पर मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
छठे रोजे पर कुरान पूरा होने पर मस्जिद को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। इस बीच नात-ए-पाक पेश की गई। कुरान शरीफ पढ़ाने वाले हाफिज आबिद बरकाती की लोगों ने तोहफे दिए। बरकाती ने रमजान के पाक महीने की फजीलत पर रोशनी डाली। मस्जिद के मुतावल्ली असद खान ने लोगों को मिठाई बांटी। इस मौके पर इमाम मोहम्मद सलमान, मुसाहेब अली, डॉ.शबाहत हुसैन, रेहान कादरी, अब्दुल कादिर, साजिद अली, सलमान अंसारी, शाहिद, उस्मान, गुफरान आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर अंबा सिनेमा स्थित बिस्मिल्लाह मस्जिद में सात रोजे में कुरान मुकम्मल हो गया। पीलीभीत से आए हाफिज फरियाद को मलक अब्दुल कादिर खान ने फूलमाला पहनाईं, साथ ही उपहार दिए। ईदगाह कमेटी के सदर राहत अली खान, सचिव सैयद कासिम रजा, चमन खान, मोहम्मद गुफरान, सैयद अरकम, पार्षद बबलू, इमरान आदि मौजूद रहे।