सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The father of two children was adamant on marrying a young woman...people beat him up.

Shahjahanpur News: युवती से शादी की जिद पर अड़ा दो बच्चों का पिता...लोगों ने पीटा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The father of two children was adamant on marrying a young woman...people beat him up.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले में सिरफिरा शादीशुदा युवक एक घर में घुसकर युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा। शोरशराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
Trending Videos

युवती शहर के एक निजी नर्सिंग होम में नौकरी करती है। वहीं अभिषेक नाम का युवक भी नौकरी करता था। दोनों में बातचीत होने लगी। युवक की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी है। इसके बावजूद युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बुधवार रात युवती घर पर अकेली थी। पूरा परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। तभी युवक युवती के घर में पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। चौक कोतवाल अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed