{"_id":"69a09866eb4ac5ea320b66ab","slug":"the-market-was-filled-with-the-fragrance-of-gulal-masks-were-also-seen-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-166678-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुलाल से महका बाजार, मुखौटे भी छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुलाल से महका बाजार, मुखौटे भी छाए
विज्ञापन
योगेश कुमार, दुकानदार
- फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चार मार्च को होली के लिए बाजार में रंग-गुलाल और मुखौटों की दुकानें सजने लगी हैं। लोगों को डराने के लिए भूत, शेर समेत कई तरह के मुखौटे युवाओं व बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। सुगंधित गुलाल से बाजार महक रहे हैं। इसके अतिरिक्त मलिंगा स्टाइल बाल, टी-शर्ट भी बिकना शुरू हो गई हैं।
होली के लिए सदर बाजार, बहादुरगंज, शेरों वाला मंदिर, चारखंभा, जलालनगर बजरिया समेत कई स्थानों पर रंग-गुलाल, पिचकारी और मुखौटों की दुकानें सज गई हैं। बाजार में लाइन से लगी दुकानों पर खरीदार भी पहुंचने लगे हैं। दुकानों पर गदा, प्रेशर पिचकारी, टैंक और काॅर्टन वाली पिचकारी बिक रही है। इसी तरह गुलाल की भी मांग है। हरा, नीला, लाल, बैगनी रंग का गुलाल बिकना शुरू हो गया।
ये 160 रुपये प्रति किलो है। गुलाल के पैकेट भी बिक रहे हैं। शहरी लोग गुलाल के पैकेटों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं, जो 30 रुपये का है। व्यापारियों का दावा है कि यह खुशबूदार होने के साथ ही चेहरे को नुकसान नहीं पहुंचाता।
--
राजस्थानी पगड़ी का क्रेज
होली पर सिर को रंगों और पानी से बचाने के लिए युवा पगड़ी का इस्तेमाल करते हैं। इस बार भी राजस्थानी पगड़ी खूब बिक रही है। इसका रेट 50 रुपये प्रति पीस है। इसी तरह मलिंगा स्टाइल बाल भी आकर्षण का केंद्र बने हैं। यह 100 से तीन सौ रुपये तक के है।
-- -- -- -- --
बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बने मुखौटे
कई तरह के मुखौटे बाजार में हैं। भूत, भालू, शेर, सींग आदि वाले मुखौटे खूब बिक रहे हैं। मुखौटों के जरिये रंग से चेहरा बचा रहता है। इसी उद्देश्य के लिए युवा इसका प्रयोग करते हैं। इसी तरह हैप्पी होली लिखी टी-शर्ट भी युवाओं को पसंद आ रही हैं। यह साै रुपये प्रति पीस है।
--
होली पर खुला और पैकेट वाला, दोनों ही गुलाल काफी पसंद किए जाते हैं। होली के नजदीक आते ही रंग और पिचकारी की बिक्री शुरू हो गई है।
-योगेश कुमार, दुकानदार
--
होली पर मुखौटे, पिचकारी के साथ गुलाल का जबर्दस्त क्रेज रहता है। बिक्री भी शुरू हो गई। होली को उत्साह से मनाने के लिए लोग गुलाल खरीद रहे हैं।
-सचिन गुप्ता, व्यापारी
Trending Videos

योगेश कुमार, दुकानदार- फोटो : 1

योगेश कुमार, दुकानदार- फोटो : 1