{"_id":"69ceb30c2c455066fb0b2523","slug":"search-for-200-hectares-of-land-for-industrial-corridor-begins-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-169581-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 200 हेक्टेयर जमीन की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 200 हेक्टेयर जमीन की तलाश शुरू
विज्ञापन
तिलहर में खमरिया गांव के पास निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
तिलहर। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे गांव खमरिया में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके लिए खमरिया गांव में दो सौ हेक्टेयर भूमि तलाशी जा रही है।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम सदानंद सरोज राजस्व टीम के साथ खमरिया गांव पहुंचे। प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए जमीन की तलाश शुरू की। इस दौरान करीब 200 हेक्टेयर भूमि चिह्नित करने के उद्देश्य से किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में किसानों से जमीन उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उनकी सहमति और सुझाव भी लिए गए। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में किसानों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है।
जल्द ही जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि कॉरिडोर निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
Trending Videos