शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पुरोहित और कथावाचकों का अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पूरे जिले के पुरोहित और कथावाचकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के प्रांत सह संयोजक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हमारे समाज में सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को बचाए रखने के लिए पुरोहित और कथावाचक वर्ग का बहुत उत्तरदायित्व है। इन लोगों का परिवारों में अधिक प्रभाव रहता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने बताया कि समाज में पाश्चात्य सभ्यता की विकृति को दूर करने के लिए कथावाचकों और पुरोहितों का उत्तरदायित्व बढ़ जाता है। अनुज शुक्ल ने पुरोहित और कथावाचकों को अपना स्वयं का वेद और कर्म कांडों का आधार मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, डॉ. राजकमल दीक्षित, विभाग संयोजक श्रीकृष्ण विश्वजीत विक्रम, अवधेश,अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।