सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tehsil Administration Attaches Disputed Land in Lalpur

Shahjahanpur News: लालपुर में विवादित जमीन को तहसील प्रशासन ने किया कुर्क

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Administration Attaches Disputed Land in Lalpur
विज्ञापन
पुवायां। गांव लालपुर जमीने जेबा में विवादित जमीन को तहसील प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। जमीन पर खड़ी फसल को कटवाकर बिक्री कर राशि गांवसभा के खाते में जमा करा दी गई है।
Trending Videos

गांव में एक जमीन को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट और चढ़ूनी गुट आमने-सामने हैं। लगभग एक साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही संगठन एक-दूसरे के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच तनाव है और जमीन के स्वामित्व पर दावा करने वाले किसानों के बीच मारपीट भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय भी भाकियू के दोनों संगठन एक महीने से अधिक समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें किसानों की अन्य समस्याओं के साथ लालपुर की भूमि पर कब्जा दिलाने का मामला भी शामिल है। तनाव को देखते हुए जमीन को तहसील प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि जमीन पर खड़ी फसल को पहले ही कटवाकर बिक्री करा दिया गया था। 18 मार्च को जमीन को भी प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। फैसला न होने तक कोई भी पक्ष जमीन पर खेती नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed