{"_id":"69ceb23fa573453f200f7a77","slug":"water-corporation-delays-issuance-of-noc-road-construction-stalled-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-169584-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एनओसी देने में देरी कर रहा जल निगम...सड़कों का निर्माण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एनओसी देने में देरी कर रहा जल निगम...सड़कों का निर्माण अटका
विज्ञापन
मोहल्ला लोहामंडी में क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चार माह पहले शहर में 75 करोड़ की लागत से 60 किमी लंबी 109 सड़कों का निर्माण होने की घोषणा की थी। सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल निगम से एनओसी नहीं मिलने की वजह से सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। राहगीरों को जर्जर सड़कों से गुजरना पड़ रहा है।
शहर में अधिकतर सड़कें सीवर लाइन डालने का काम होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आए दिन इनकी मरम्मत की जाती है। इसके बाद फिर से सड़कों पर गड्ढे हो जाते हैं। कहीं सीवर लाइन धंसने की वजह से गड्ढे हो गए हैं तो कई जगह पैचिंग कार्य फिर से उखड़ गया है। इसकी वजह से शहरवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
गड्ढों की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। चार माह पहले वित्तमंत्री ने शहर में सड़कों और गलियों के निर्माण के बजट जारी कराया। नगर निगम निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया में काफी देरी की। टेंडर प्रक्रिया तो पूरी हो गई लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
--
जल निगम की एनओसी नहीं मिलने से हो रही देरी
नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारी के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल निगम शहर में सीवर लाइन संबंधित कार्य कर रहा है। सड़क पर दोबारा तोड़फोड़ न की जाए, इसके लिए जल निगम से एनओसी मांगी गई है। सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य एक वर्ष रखा गया है लेकिन एनओसी नहीं मिलने से सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। आगे बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। फिर से निर्माण कार्य प्रभावित होगा।
--
शहर में करीब 75 करोड़ की लागत से 60 किमी लंबी 109 सड़कों का निर्माण शुरू होना है। जल निगम से एनओसी नहीं मिल रही है। इस वजह से सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। एनओसी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
- आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता निर्माण विभाग नगर निगम
Trending Videos