सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman hanged herself on Holi in Shahjahanpur

UP: होली के दिन महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, सात माह पहले पति की हुई थी मौत, बच्चे हुए अनाथ

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Mar 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में होली के दिन दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सात महीने पहले उसके पति की बीमारी से जान चली गई थी। दंपती की मौत से उनके बच्चे अनाथ हो गए। 

woman hanged herself on Holi in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पथरा निवासी 37 वर्षीय सावित्री देवी ने होली के दिन फंदे से लटक कर जान दे दी। वह त्योहार के मौके पर नोएडा से अपनी ससुराल लौटी थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

Trending Videos


सावित्री के पति सत्यपाल की सात माह पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। पति की मौत के बाद वह अपने परिवार समेत काम करने के लिए नोएडा चली गई थी। होली के मौके पर सात दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर ने लटका देखा शव 
बुधवार को महिला के बच्चे व अन्य परिजन होली खेल रहे थे। उसी वक्त सावित्री ने कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टा फंसा कर फंदे को गले में डाल कर लटक गई। उसकी मौत हो गई। दोपहर में 12 बजे मृतका के देवर अक्षय कुमार ने शव लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने डायल 112 को खबर दी। 

इसके बाद थाने से उप निरीक्षक मोहम्मद इरफान मौके पर गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका तीन बेटी और एक बेटा है। पिता की मौत के बाद मां के जान देने से बच्चे यतीम हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed