{"_id":"69d6ab84b0a293ee6c03bdc2","slug":"attack-on-electricity-theft-goods-from-employee-to-warehouse-shamli-news-c-26-1-sal1001-163044-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कर्मचारियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, कर्मचारियों से मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव पावटी कला में बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची झिंझाना विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर टीम को मौके से भगा दिया गया।
झिंझाना विद्युत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता प्रेम सिंह अपनी टीम के साथ गांव पावटी कला में जांच के लिए पहुंचे थे। टीम को सूचना मिली थी कि ईंट भट्ठे के पास एक नलकूप पर बिना कनेक्शन के अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा है।
मौके पर पहुंचकर जब टीम ने जांच की तो बिजली चोरी की पुष्टि हुई। इस दौरान टीम ने साक्ष्य के रूप में वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे आरोपी भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और मौके से भगा दिया।
अवर अभियंता प्रेम सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos