सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, शिनाख्त नहीं

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
जलालाबाद। ग्राम दखोडी जमालपुर को जाने वाले मार्ग पर सहारनपुर–दिल्ली हाईवे के किनारे मंगलवार की सुबह करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव के गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। मामले की जांच में जुट गई है। देर रात तक शव की पहचान नहीं हो सकी।
Trending Videos

सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सीओ और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। शव के गले और चेहरे के अलावा नाक पर भी चोट के निशान हैं। मृतक शर्ट, जर्सी और पैंट पहने हुए थे। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आत्महत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार मृतक की नाक से खून निकल रहा था। अनुमान है कि शव को चार से पांच घंटे पहले हाईवे किनारे फेंका गया था। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed