सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   notice news

Shamli News: एसडीएम और तहसीलदार को नोटिस

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
notice news
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में नवीन कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न बिंदुओं पर विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई तथा सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Trending Videos

बैठक में सर्वप्रथम आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम शामली एवं तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जसाला गांव के लेखपाल एवं कानूनगो का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता विद्युत थानाभवन, मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ), मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी कांधला तथा अधिशासी अधिकारी कैराना को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस पर औषधि निरीक्षक शामली का फीडबैक संतोषजनक न मिलने पर उनका वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन विभागों की प्रगति खराब पाई गई, उन्हें तत्काल सुधार करते हुए जनपद की रैंकिंग बेहतर रखने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान समाज कल्याण विभाग, आईसीडीएस, पिछड़ा वर्ग विभाग, पंचायती राज विभाग तथा फैमिली आईडी योजना में प्रगति संतोषजनक न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के कड़े निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा इस संबंध में अलग से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में चल रहे निर्माण कार्य एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय में 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य की अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अभियंता आरईडी से संयुक्त जांच कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed