{"_id":"699dfb20661cd30be70a9335","slug":"water-problem-shamli-news-c-14-mrt1059-1117101-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 11 दिन से चौसाना में गहराया जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 11 दिन से चौसाना में गहराया जल संकट
विज्ञापन
चौसाना मोहल्ले में हैंडपंप से पानी भरते ग्रामीण । संवाद
विज्ञापन
चौसाना। जल निगम की लापरवाही के चलते कस्बे में पेयजल संकट गहरा गया है। थाना भवन रोड पर रिपेयर कार्य के दौरान मैन पाइपलाइन टूटने से पूरे गांव की जलापूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों के अनुसार टंकी लगभग आठ दिन से बंद है, जिससे 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है।
ग्रामीणों ने बताया कि 19 फरवरी से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। 18 को केवल एक दिन पानी आया, जबकि उससे पहले तीन दिन तक लिकेज मरम्मत के कारण टंकी बंद रही। रविवार को पाइपलाइन ठीक करने के लिए मिस्त्री पहुंचे थे। जहां चार फुट का पाइप लगना था, वहां विभाग की ओर से मात्र डेढ़ फुट का टुकड़ा उपलब्ध कराया गया, जिससे मरम्मत अधूरी रह गई।
कर्मचारी दोबारा डेढ़ फुट का पाइप लेकर पहुंचे, लेकिन वह भी फिट नहीं हो सका। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सही आकार का पाइप नहीं मिलेगा, तब तक मरम्मत संभव नहीं है। ग्रामीणों ने जेई अरविंद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
रमजान माह के चलते संकट और गंभीर हो गया है। लोगों को पीने के पानी, खाना बनाने और घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी से दुकानदारों की रोजमर्रा की गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
बाबर हुसैन ने बताया कि पानी न मिलने से घरों में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। लाला कालू राम ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए पीने का पानी जुटाना चुनौती बन गया है।
राकेश कुमार के अनुसार पानी के अभाव में दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बशारत अली ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बिना समाधान उसे निस्तारित दिखा दिया गया।
Trending Videos