{"_id":"699dfb759d3ff3169a012de4","slug":"licence-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-160236-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नियम तोड़ने वाले 7,010 लाइसेंस होंगे निरस्त, एआरटीओ को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नियम तोड़ने वाले 7,010 लाइसेंस होंगे निरस्त, एआरटीओ को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। पांच या उससे अधिक बार चालान कटवाने वाले 7,010 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त या निलंबित किए जाएंगे।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रोहित राजपूत को भेज दी है। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सड़क परिवहन एवं गृह मंत्रालय की ओर से नियमों को और सख्त किया गया है। एक जनवरी 2026 से इन नियमों को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए थे। नए प्रावधान के तहत बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जा सकते हैं।
इसी के तहत पुलिस ने वर्ष 2022 से 2025 के बीच पांच या उससे अधिक बार चालान कटवाने वाले चालकों की सूची तैयार की है। इनमें सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट बाइक चलाना, ट्रिपलिंग, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, ओवरस्पीडिंग, नशे में ड्राइविंग आदि के हैं।
एसपी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में सभी चिह्नित चालकों के लाइसेंस पर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया है।
ऐसे होती है कार्रवाई
एआरटीओ कार्यालय के अनुसार इन उल्लंघनों पर लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।
सीट बेल्ट का प्रयोग न करना
नशे की हालत में वाहन चलाना
बिना फिटनेस के वाहन संचालन
वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज न रखना
हेलमेट का प्रयोग न करना
अभियोग की गंभीरता के आधार पर तीन से छह माह तक डीएल निलंबन या स्थायी निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है।
अब घट रहे सड़क हादसे
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सड़क हादसों में कमी आई है।
वर्ष 2023 में 149 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। वर्ष 2024 में 130 लोगों की मौत और 250 लोग घायल हुए। वर्ष 2025 में अब तक 30 सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत और 30 लोग घायल हुए हैं।
इन्होंने कहा
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा। रिपोर्ट एआरटीओ को भेज दी गई है। इसी माह से लाइसेंस निलंबन और निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। -नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी
पुलिस से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। प्रकरण की गंभीरता के अनुसार डीएल निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
-रोहित राजपूत, एआरटीओ
पुलिस के सामने ही नियम तोड़ रहे वाहन चालक
शामली। शहर के फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, दिल्ली रोड, मुजफ्फरनगर रोड पर एक ही बाइक पर जहां तीन से लेकर चार युवक पुलिस के सामने ही फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, वहीं बिना सीट बेल्ट के कार चलाई जा रही है। हालांकि एसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
Trending Videos