फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra taken out featuring tableaux.

Shamli News: झांकियों के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Tue, 28 Jul 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out featuring tableaux.
शामली में जगन्नाथ रथयात्रा में नाचते झूमते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Self
शामली। इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वावधान में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन के हनुमान धाम से महाआरती के साथ हुआ।
विज्ञापन

रथयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक प्रसन्न चौधरी, दिल्ली विधायक तिलकराम गुप्ता, उद्योगपति पंकज अग्रवाल और सुनील संगल ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान इस्कॉन की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। रथ यात्रा कुटी मंदिर, गांधी चौक, भिक्की मोड़, गांधीगंज मंडी, रेलवे रोड, कोतवाली रोड होते हुए हनुमान टीला पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा का पुष्प वर्षा व आरती के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने रस्सा खींचकर भागीदारी की। भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम साक्षी गोपाल दास अध्यक्ष इस्कॉन प्रचार समिति कुरुक्षेत्र के सानिध्य में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रथयात्रा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, विनय बंसल, ऋषि अग्रवाल, प्रदीप संगल, पवन बजरंगी, रजनीश अग्रवाल, खुशीराम अरोड़ा, रजत अग्रवाल, रोहित प्रताप, सत्यप्रकाश, पुष्पा देवी, राज राजेश्वरी देवी, पूजा वर्मा, अंकिता अग्रवाल, डोली त्यागी, रोहित वर्मा, रवि संगल आदि मौजूद रहे।

शामली में जगन्नाथ रथयात्रा में नाचते झूमते श्रद्धालु। संवाद

शामली में जगन्नाथ रथयात्रा में नाचते झूमते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Self

शामली में जगन्नाथ रथयात्रा में नाचते झूमते श्रद्धालु। संवाद

शामली में जगन्नाथ रथयात्रा में नाचते झूमते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed