फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monkeys attacked a Class 4 student on her way to tuition.

Shamli News: ट्यूशन जा रही कक्षा चार की छात्रा पर बंदरों ने किया हमला

Tue, 28 Jul 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked a Class 4 student on her way to tuition.
कांधला में बंदरों के हमले में घायल छात्रा। संवाद
कांधला। गांव गंगेरू में ट्यूशन पढ़ने जा रही कक्षा चार की छात्रा पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

घायल छात्रा सबा के पिता फुरकान ने बताया कि उनकी पुत्री रोज की तरह ट्यूशन जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों ने उसके सिर में काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाकर छात्रा को बचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत घायल छात्रा को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और संक्रमण से बचाव के लिए एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed