{"_id":"6a67b835ee26a8c2fa033d8f","slug":"the-monkey-did-not-fall-for-the-bait-and-gave-the-team-the-runaround-all-day-shamli-news-c-26-1-aur1003-170569-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लालच में नहीं आए बंदर, टीम को दिन भर छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लालच में नहीं आए बंदर, टीम को दिन भर छकाया
Tue, 28 Jul 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। कस्बे में बंदरों के बढ़ते आतंक से राहत दिलाने के लिए कांधला से पहुंची विशेष टीम को सोमवार को दिनभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे तक अलग-अलग तरीके अपनाने के बावजूद टीम केवल एक बंदर को ही पकड़ सकी।
टीम के सदस्य अरशद, भूरा, काशिफ, फौजी और शाहरुख ने गांधी चौक पर बंदरों के झुंड को पकड़ने का प्रयास किया। पहले स्कूल की छत पर चढ़कर केले दिखाए, लेकिन बंदर पास नहीं आए। इसके बाद ऊंची छत पर तार बांधकर विशेष आवाजें निकालकर भी उन्हें बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन बंदर जाल में नहीं फंसे। इसके बाद टीम मोहल्ला सुजान, आर्यनगर, प्रतापनगर, मोती बाजार और बोहरान मंदिर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए दिनभर दौड़ती रही। शाम तक काफी प्रयास के बाद केवल एक बंदर ही पकड़ा जा सका। टीम प्रभारी अरशद ने बताया कि बंदरों के व्यवहार से लगता है कि उन्हें पहले भी कहीं से पकड़कर छोड़ा गया है। इसी कारण वे पकड़ में नहीं आ पा रहे हैं।