{"_id":"6a67b87d8b7a7a3ea80194ac","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-sal1001-170540-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 12.56 करोड़ की लागत से हरियाणा सीमा पर लगाए जाएंगे 273 पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 12.56 करोड़ की लागत से हरियाणा सीमा पर लगाए जाएंगे 273 पिलर
Tue, 28 Jul 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। हरियाणा यूपी सीमा विवाद के समाधान के लिए जल्द ही सर्वे ऑफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग द्वारा 12.56 करोड़ की लागत में यूपी की साइड हरियाणा सीमा पर 273 पिलर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
दशकों पुराने हरियाणा यूपी सीमा विवाद के कारण हरियाणा यूपी सीमा पर समय-समय पर खूनी संघर्ष होते रहते हैं। हरियाणा और यूपी की सीमा निश्चित नहीं होने के कारण दबंग लोग एक-दूसरे की भूमि पर कब्जा कर लेते हैं। समस्या के समाधान के लिए 1974 के दीक्षित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा यूपी सीमा पर पिलर लगाए जाने हैं। इसके लिए पिछले दिनों मेरठ में हरियाणा और यूपी के उच्चाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में हरियाणा से लगती जनपद शामली की सीमा में 273 पिलर लगाए जाने पर सहमति बनी थी। इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया चंडीगढ़ द्वारा सर्वे का कार्य भी पूरा हो चुका है। सीमा पर लगाए जाने वाले 273 पिलर का बजट 12 करोड़ 56 लाख 13 हजार रुपये का है। बरसात का मौसम होने के कारण सीमा पर पिलर लगाने का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है।
जुलाई के शुरू में मेरठ में हुई दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया था कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हरियाणा सीमा पर 273 पिलर लगाए जाएंगे। मौसम साफ होते ही यूपी की साइड सीमा पर 273 पिलर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -शिवाजी यादव, उप जिलाधिकारी कैराना