फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The District Magistrate warned of action against the Thanabhawan and Un sugar mills.

Shamli News: डीएम ने थानाभवन और ऊन चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी

Tue, 28 Jul 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate warned of action against the Thanabhawan and Un sugar mills.
शामली। डीएम आलोक कुमार यादव ने सोमवार को जिले की चीनी मिलों के पेराई सत्र 2025-26 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान और नए पेराई सत्र 2026-27 के मरम्मत की समीक्षा की। उन्होंने थानाभवन और ऊन चीनी मिल के मौजूद प्रतिनिधियों को अवशेष गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान कराने के निर्देश दिए। समय पर भुगतान न करने पर दोनों चीनी मिलों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी ।
विज्ञापन

बैठक में डीसीओ रणजीत सिंह ने अवगत कराया कि पेराई सत्र 2025-26 में शामली चीनी मिल द्वारा 323.19 करोड़ के सापेक्ष संपूर्ण भुगतान कर दिया गया है। ऊन द्वारा 267.03 करोड़ के सापेक्ष 242.76 करोड़ का भुगतान और थानाभवन चीनी मिल द्वारा 301.60 करोड़ के सापेक्ष 178.07 करोड़ का भुगतान किया गया है। बकाया भुगतान नहीं होने पर डीएम आलोक कुमार ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा में अवगत कराया कि थानाभवन चीनी मिल ने 36 प्रतिशत शामली मिल की ओर से 31.50 प्रतिशत एवं ऊन चीनी मिल 36.76 प्रतिशत चीनी कारखाने की मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। डीसीओ ने गन्ने की फसल को बीमारियों की रोकथाम के लिए किसानों को नई तकनीकों को अपनाने और गन्ने की फसल को बीमारियों से बचाने की अपील की है। बैठक में शामली चीनी मिल वाइस प्रेसिडेंट संजय शर्मा, ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक डॉक्टर कुलदीप पिलानिया, थानाभवन चीनी मिल के जीवी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

104 लक्ष्य के सापेक्ष 28 लाभार्थियों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन
शामली। नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के चालू वर्ष 2026-27 में आवंटित जिले में 104 लक्ष्य के सापेक्ष 28 लाभार्थियों 14 महिला एवं 14 पुरुष का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। 76 आवेदकों को प्रतीक्षारत सूची में शामिल किया गया। इस दौरान सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर शिवेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed