{"_id":"69d6ae4b1bf671e9900e933f","slug":"people-got-angry-after-not-getting-gas-cylinders-created-ruckus-at-the-agency-shamli-news-c-26-1-sal1002-163006-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर भड़के लोग, एजेंसी पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर भड़के लोग, एजेंसी पर किया हंगामा
विज्ञापन
बनत के भारत गैस गोदाम पर सिलिंडर न मिलने पर हंगामा करते उपभोक्ता । संवाद
विज्ञापन
- बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रहे सिलिंडर, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बुकिंग के बावजूद गैस सिलिंडर नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने बनत स्थित भारत गैस एजेंसी पर हंगामा कर दिया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बावजूद कई-कई दिनों तक सिलिंडर नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, बनत में स्थित भारत गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई थी। आरोप है कि सुबह 11 बजे तक भी सिलिंडर वितरित नहीं किए गए, जबकि सिलिंडर से भरी गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी थी। इससे गुस्साए लोगों ने एजेंसी पर हंगामा कर दिया।
लोगों का कहना था कि जब गाड़ी आ चुकी है तो सिलिंडर वितरण में देरी क्यों की जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि बुकिंग के बावजूद कई दिनों तक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव का कहना है कि जिले में कहीं भी गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। लोगों को संयम बनाए रखना चाहिए, प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उधर, शामली की एक अन्य एजेंसी पर भी कुछ देर के लिए लोगों ने हंगामा किया।
यह बोले लोग
बनत निवासी अध्यापिका बबीता का कहना है कि बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।
वैशाली का कहना है कि फरवरी में सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला। मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की जाएगी।
भाकियू नेता प्रभात मलिक का कहना है कि सिलिंडर की गाड़ी बनत के बजाय बाबरी भेज दी गई, जिससे लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सके।
सौरभ ने बताया कि बुकिंग के समय ओटीपी नहीं आने से परेशानी हो रही है, जिसके चलते चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।
प्रताप का कहना है कि एक सप्ताह पहले गैस सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला है।
Trending Videos