सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Butrada village joins dispute over name on toll plaza board, villagers hold panchayat

Shamli: टोल पर नाम लिखवाने की जंग में कूदा बुटराड़ा गांव, पंचायत कर उठाई मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली के बाबरी क्षेत्र में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर नाम लिखवाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। बुटराड़ा गांव के ग्रामीणों ने पंचायत कर अपने गांव का नाम बोर्ड पर लिखे जाने की मांग उठाई है।

Shamli: Butrada village joins dispute over name on toll plaza board, villagers hold panchayat
बैठक करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली के बाबरी क्षेत्र में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर बने टोल प्लाजा के नाम को लेकर चल रहे विवाद में अब बुटराड़ा गांव के ग्रामीण भी कूद पड़े हैं। गांव में पंचायत आयोजित कर ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर अपने गांव का नाम लिखे जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा और हाईवे के निर्माण में सबसे अधिक जमीन उनके गांव की अधिग्रहित हुई है, इसलिए टोल के बोर्ड पर उनके गांव का नाम होना चाहिए।

Trending Videos


जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय
पंचायत में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि 30 मार्च को वे जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि टोल और इंटरचेंज क्षेत्र में उनके गांव की जमीन सबसे अधिक है, इसलिए टोल के दोनों ओर उनके गांव का नाम ही लिखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सकौती में जाटों का जमावड़ा: भगवंत मान समेत कई दिग्गज पधारे, मंच से गरजे जाट नेता-पहचान व सम्मान से समझौता नहीं 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बंतीखेड़ा और करौदा हाथी गांव के लोग बेवजह अपने गांव का नाम लिखवाने की मांग कर रहे हैं। पंचायत में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण न्यायालय का रुख करेंगे और आंदोलन भी करेंगे। पंचायत में ग्राम प्रधान अनुज कुमार, सुनील कुमार, बबलू खान, आशीष, दानिश खान, प्रिंस चौधरी, अफजल खान और खालिद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
 

पहले से चल रहा है विवाद
दरअसल, पिछले करीब 17 दिनों से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी क्षेत्र के टोल प्लाजा पर नाम को लेकर बंतीखेड़ा और करौदा हाथी गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद चल रहा है। इस दौरान कई बार हंगामा और पंचायतें भी हो चुकी हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने दोनों गांवों के नाम का बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बंतीखेड़ा गांव के लोग पहले अपने गांव का नाम लिखे जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब इस विवाद में बुटराड़ा गांव के ग्रामीणों ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान का कहना है कि मामले को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी और जल्द ही समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed