{"_id":"697fa4a479e05c1be603399a","slug":"the-conference-emphasized-on-the-unity-of-hindus-shamli-news-c-26-1-smrt1048-158729-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सम्मेलन में हिंदुओं को एकजुट होने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सम्मेलन में हिंदुओं को एकजुट होने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
शामली में अग्रसैन बरातघर में हिंदू सम्मेलन में मौजूद अतिथि। स्रोत आयोजक
- फोटो : लालगंज बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य।
विज्ञापन
शामली। शहर में अलग-अलग दो स्थानों पर रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिंदुओं को एकजुट होने पर बल दिया।
हनुमान टीला अग्रसेन बरातघर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शुक्रताल से आए भक्ति भूषण स्वामी, गाजियाबाद के योगाचार्य रवि सनातनी, आरएसएस के क्षेत्रीय ग्राम विकास संयोजक देवेंद्र, हिंदू जागरण मंच पूर्व प्रांत महामंत्री राजेंद्र अटल और आयोजन समिति के अध्यक्ष अंकित गोयल ने मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने हिंदुओं से एकजुट होने पर बल दिया और कहा कि बच्चों में संस्कार पैदा करें और दिन में एक बार उनके साथ में भोजन करें। कार्यक्रम में उद्यमी अशोक बंसल, आलोक जैन, श्रीनिवास गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, प्रदीप सिंघल गुलशनराय, पंकज गुप्ता, मुकेश वर्मा, डॉ. अशोक सिंघल, मनोज मित्तल, राजन बत्रा, अखिल तायल, प्रशांत कुमार, वीना अग्रवाल मौजूद रहे।
उधर, कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में महाराणा प्रताप, सरदार पटेल एवं शिवाजी बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि आर्यवीर दल सहारनपुर मंडल के संचालक ओमवीर शास्त्री ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन एवं गौरवशाली है। हम सभी भारतीयों को अपनी भारतीय सनातनी संस्कृति पर सदा गर्व करना चाहिए तथा उसके बारे में ओर अधिक जानने का प्रयास करना चाहिए।
मुख्य वक्ता वीर चक्र विजेता कर्नल तेजिन्द्र पाल त्यागी ने कहा कि हम सभी को जातिगत भेदभाव मिटाते हुए इस संस्कृति को बचाने का प्रयत्न करते रहना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आरएसएस के सह प्रांत प्रमुख वेदपाल, रामअवतार तायल, संजीव कुमार, निखिल ऐरन, अंकित गुप्ता, राहुल तायल, पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, कपिल कांबोज, सतीश तायल, रितेश जैन, मधुसूदन गौड़ आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

शामली में अग्रसैन बरातघर में हिंदू सम्मेलन में मौजूद अतिथि। स्रोत आयोजक- फोटो : लालगंज बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य।