सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   118 students were absent in the UP Board examination.

Shravasti News: यूपी बोर्ड परीक्षा में 118 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 09 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
118 students were absent in the UP Board examination.
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में विद्या​र्थियों की तलाशी लेती ​शि​क्षिकाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को 41 केंद्रों पर दो पालियों में कुल 878 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। इसी क्रम में 118 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस दौरान सचल दल व अन्य जांच दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
Trending Videos

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में हाईस्कूल के उर्दू विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें कुल 283 में से 262 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 21 विद्यार्थी परीक्षा से नदारत रहे। वहीं, इंटरमीडिएट के उर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षा में 82 में से 74 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि आठ विद्यार्थी परीक्षा से नदारत रहे। इसी तरह से द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में विभिन्न विषयों की परीक्षा कराई गई। इसमें 631 में से 542 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 89 विद्यार्थी परीक्षा से नदारद रहे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई भी छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed