सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Many clinics are running without registration, life is at stake

Shravasti News: बिना पंजीकरण चल रहे कई क्लीनिक, दांव पर जिंदगी

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 09 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Many clinics are running without registration, life is at stake
जमुनहा बाजार में चल रहा डेंटल क्लीनिक।-
विज्ञापन
खंड जमुनहा में 40 से अधिक अस्पताल और पॉली क्लीनिक बिना पंजीकरण व मानक के चलाए जा रहे हैं। इससे अभी तक जिम्मेदार अनजान हैं। लापरवाही का हाल यह है कि कई क्लीनिकों में बिना चिकित्सक के कर्मचारी धड़ल्ले से मरीजों का इलाज कर रहे हैं।या जा रहा है। जिम्मेदारों से बेखौफ लोग जहां मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं वहीं विभागीय जिम्मेदार जानकारी होने से इन्कार करते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos


सीन- 01, जमुनहा बाजार

बिना पंजीकरण चलता मिला डेंटल क्लीनिक

जमुनहा बाजार में पुलिस चौकी मार्ग पर वर्मा डेंटल क्लीनिक संचालित होता मिला। दुकाननुमा कमरे में संचालित क्लीनिक पर मौजूद रमेश वर्मा से जब क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली गई तो उन्होंने रजिस्ट्रेशन न होने की बात कही। साथ ही बताया कि कुछ दिन में वह रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे। यहां कई महीनों से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन- 02, बेलरी गांव
बेसमेंट में संचालित हो रहा अस्पताल

भारत-नेपाल सीमा स्थित बांध मार्ग पर बेलरी गांव के पास बेसमेंट व फस्ट फ्लोर पर अस्पताल संचालित मिला। वहीं, अस्पताल में कुछ लाेगों को इलाज भी होता मिला। जब अस्पताल के पंजीकरण के संबंध में जानकारी ली गई तो वहां भी पंजीकरण नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि अस्पताल में प्रशिक्षित चिकित्सक भी नहीं रहते हैं और मानक भी पूरे नहीं हैं। बावजूद इसके यहां मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है।


अवैध अस्पतालों के संचालन संबंधी जानकारी नहीं है। टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर बिना पंजीकृत अस्पतालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. रविन्द्र सोनकर, सीएचसी अधीक्षक

जमुनहा बाजार में चल रहा डेंटल क्लीनिक।-

जमुनहा बाजार में चल रहा डेंटल क्लीनिक।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed