सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   70 beneficiaries honored in the nine-year program of Nav Nirman

Shravasti News: नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम में 70 लाभार्थी हुए सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 26 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
70 beneficiaries honored in the nine-year program of Nav Nirman
तथागत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान करते एडीएम।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में नौ दिवसीय नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के 35 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र व प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 35 लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की गई।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व एडीएम न्यायिक अशोक कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। इस दौरान ग्राम विकास विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाया गया। इस मौके पर एसडीएम प्रवीण यादव, ईओ भिनगा डाॅ. अनीता शुक्ला सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed