{"_id":"69c97e855ccbf3e9310e4ecd","slug":"more-patients-suffering-from-weather-related-diseases-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119033-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मौसम जनित बीमारियों के मरीज रहे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मौसम जनित बीमारियों के मरीज रहे अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर/गिरंट बजार/कटरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बचाव की सलाह दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में मात्र 11 मरीज आए। इनमें बुखार के चार, सर्दी-खांसी के तीन व त्वचा रोग के चार मरीज शामिल रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 52 मरीज आए। इनमें बुखार के 21, त्वचा रोग के 10, सर्दी-खांसी के पांच व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
कटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 42 मरीज आए। इनमें बुखार के 15, सर्दी-खांसी के 11 व त्वचा रोग के आठ तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को मच्छरों से बचाव करने की सलाह दी। साथ ही ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने के लिए भी कहा।
Trending Videos