{"_id":"69c97f72077943813200fc67","slug":"maintain-cleanliness-in-the-police-station-premises-asp-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119028-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना परिसर की सफाई व्यवस्था रखें दुरुस्त : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना परिसर की सफाई व्यवस्था रखें दुरुस्त : एएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाने का रविवार को एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव व मामलों के निपटारे की स्थिति भी परखी। इसके साथ ही परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
पुलिस विभाग की ओर से सभी थानों का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जाता है। इसी क्रम में रविवार को एएसपी ने मल्हीपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उनको सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने रजिस्टर नंबर-आठ, अपराध रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, बीपीओ रजिस्टर, शस्त्र सत्यापन रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, प्रार्थना पत्र व न्यायालय ऑर्डर बुक सहित अन्य अभिलेखों की जांच की।
उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव व उनमें पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, आरक्षी बैरक, भोजनालय व मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण कर जायजा लिया।
इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना परिसर में खड़े लावारिस व जब्त किए गए वाहनों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos