{"_id":"69ca49b91f4bd4aa4707afc2","slug":"video-sharavasata-ma-bjal-ka-tara-cara-karana-val-garaha-ka-parathafasha-chhaha-garafatara-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
श्रावस्ती में बिजली का तार काटकर नेपाल बार्डर के पास बेंचने वाले गिरोह के छह लोगों को रविवार की शाम गिलौला पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया 125 किलोग्राम एल्यूमिनियम का बिजली का तार बरामद हुआ है। पकड़े गए सभी आरोपी बहराइच जिले के रहने वाले हैं।
एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि 33 केवी विद्युत उपकेंद्र सीताद्वार के अवर अभियंता अनय कुमार साहनी ने 27 मार्च को थाने पर तहरीर देकर बिजली के तार चोरी का आरोप लगाया था। अवर अभियंता की तहरीर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान गुप्त सूचना पर परेवपुर के पास छापामारी की गई। तलाशी के दौरान बौद्ध परिपथ के किनारे खेतों के पास तार चोरी करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
वहीं, एक आरोपी को पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के शुकुलपुरवा निवासी संतोष कुमार तिवारी, आलोक कमार, कैनीचक निवासी शिवपूजन, कौशल शर्मा, विपिन आर्या व बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के भटिनिया निवासी कमलेश कुमार चतुर्वेदी के रूप में हुई। आरोपियों के पास से तीन बंडल एल्युमिनियम का तार, एक तार कटर, 450 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त पिकअप बरामद हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।